मोतिहारी, फरवरी 12 -- तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के सहबजिया गांव निवासी संपन्न किसान अनिल प्रसाद (37), विनोद प्रसाद(50) दोनों चचेरा भाई की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में रोने विलखने से महौल गमगीन हो गया। दोनों भाईयों की अर्थी एक साथ निकलने से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गया। मृतक अनिल प्रसाद के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद, मां किशुनी देवी, पत्नी बबिता देवी रोने बिलखने लगी लगातार बेहोश हो जाती थी। पुत्र अनमोल कुमार (16) , पुत्री अन्नु कुमारी (14) दोनों इस बार मैट्रिक की परीक्षा देने वाले हैं। दोनों रोते-बिलखते कह रही है कि पापा हो पापा अब हमनी के के पढ़ाई लिखाई ..और क ईसे जिब ई हो पापा... कह रोने से माहौल गमगीन हो गया था। जबकि एक और पुत्र अंश कुमार (11) है। सभी पुत्र, पुत्री नाबालिग हैं। मृतक विनोद प्रसाद (50) की मां सुन्दरी देवी, प...