फिरोजाबाद, मार्च 31 -- जसराना क्षेत्र के अकबरपुर मस्तपुर में होली की रात जमीन के विवाद में ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने रिमांड पर लेकर हत्यारोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया है। होली की रात संतोष का अपनी चाची एवं चाचा से विवाद होने के बाद रात में ही संतोष गांव अकबरपुर मस्तपुर पहुंचा और गली में फायरिंग करना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने समझाया, लेकिन संतोष नहीं माना तथा फायरिंग करता रहा। इसके बाद संतोष चाचा प्रमोद के घर पहुंचा। चचेरी बहन रीता (15) आंगन में अपनी बहनों के साथ बैठी मिली। परिवार वालों ने बताया कि रीता को संतोष से हो रहे विवाद के बारे में जानकारी नहीं थी। इसी दौरान आरोपी ने तमंचे से रीता पर फायरिंग कर दी। एक गोली रीता की आंख म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.