संवाददाता, जुलाई 4 -- यूपी के एटा में घर में सो रही युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। जानकारी पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घर में हत्या किसने की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारी गई लड़की की चचेरी बहन की शुक्रवार को ही फिरोजाबाद में शादी है। परिवार के लोग रात भर शादी की तैयारियों में जुटे थे। सुबह घर में खून से लथपथ बेटी का शव देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव बारासमसपुर निवासी काजल (उम्र 17 वर्ष) पुत्री राजवीर सिंह की चचेरी बहन की शुक्रवार को फिरोजाबाद में होने वाले सम्मेलन में शादी है। परिवार के लोग रात भर शादी की तैयारियों में जुटे रहे। काजल की भी शादी तय हो गई थी। बताया जा रहा है कि उसकी नवंबर में होने वाली थी...