हाजीपुर, फरवरी 10 -- पातेपुर संवाद सूत्र पातेपुर नगर पंचायत के निजी जिम संचालक का हार्ड अटैक से यू पी में हुई मौत। चचेरी बहन की शादी में झांसी में गया था संचालक। मंगलवार को होनी थी। घर से निकला चचेरे भाई का शव। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र मुकुंदपुर निवासी सह पातेपुर के प्रथम जिम संचालक की यूपी में हार्ड अटैक से मौत हो गई। जिम संचालक की पहचान मुकुंदपुर गांव निवासी स्वर्गीय विनोद सिंह का 45 वर्षीय पुत्र ओम कुमार शांडिल्य उर्फ चंचल कुमार के रूप में किया गया है। चंचल अपने चचेरी बहन की शादी में उतर प्रदेश के झांसी गया हुआ था। जहां मंगलवार को शादी में भाग लेने वाले थे। मंगलवार की सुबह हार्ड अटैक हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। पिता की मौत एक वर्ष पूर्व हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...