मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- औराई, एक संवाददाता। बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा स्थित अतरार घाट पर मंगलवार से चचरी पुल से आवागमन शुरू हो गया। इस पुल से करीब 12 गांवों के करीब 5 हजार मतदाता किस्मत आजमाने मतदान केंद्रों पर जाएंगे। यह चचरी पुल खासकर बागमती तटबंध से विस्थापित एक दर्जन परिवार के लिए लाइफलाइन है। पुल का निर्माण छोटे सहनी द्वारा किया गया है। मंगलवार को चचरी पुल का विधिवत उद्घाटन किया गया। अब लोगों को अतरार घाट से प्रखंड मुख्यालय जाने में दूरी के साथ समय भी बचेगा। चचरी पुल के चालू होने से मुजफ्फरपुर की दूरी भी 28 किलोमीटर रह गई। औराई प्रखंड मुख्यालय का यह महत्वपूर्ण चचरी पुल है। यह सड़क सीधे बभनगामा होते हुए अतरार घाट व हथौड़ी के रास्ते मुजफ्फरपुर गरहां निकलती है। चचरी पुल बनने से औराई क्षेत्र के 50,000 हजार की आबादी को प्रखंड मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.