हरदोई, जनवरी 16 -- भरावन। ग्राम पंचायत मांझगांव के लालपुर फाटक स्थित देवी मंदिर के पास शुक्रवार को सोशलिस्ट किसान सभा और ग्रामीणों ने ग्राम मांझगांव के सरकारी चक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। आवेदक श्रवण कुमार दीक्षित की शिकायत राजस्व एवं आपदा विभाग में लंबित है। ग्रामीणों का आरोप है कि खतौनी में दर्ज चक रोड को काश्तकारों द्वारा जोतकर अवरुद्ध कर दिया गया है। शिकायत 13 जनवरी 2026 को तहसीलदार संडीला को अग्रसारित की गई थी, जिसकी नियत तिथि 12 फरवरी 2026 निर्धारित है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरना स्थल पर कोई भी विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 26 जनवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो वे 26 जनवरी को गांधी प्रतिमा के सामने बिना अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.