फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर। तीन पंचवर्षीय की साख पर शौचालय, हैंडपंप अन्य कार्यो में लाखों का घोटाला उजागर हुआ है। वर्षो से गरीब पात्रों के हक की रकम हजम की गई। जिम्मेदारों की मिलीभगत का भी आरोप लगा है। प्रकरण को डीएम ने संज्ञान में लेते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। बहुआ ब्लॉक की चक इटैली ग्राम पंचायत के संतोष तिवारी, संगम लाल, अवधेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से घोटाला की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान 2011 से 2020 तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के नाम पर 49.25 लाख का गबन किया। जिसके सापेक्ष मात्र 182 शौचालय घटिया क्वालिटी से बनवाया। पात्रों को 12 हजार की चेक तक नहीं दी गई, प्रधान ने सहयोगियों के साथ मिलकर रकम का बंदरबाट किया। बताया कि वर्तमान में पूर्व प्रधान की पत्नी प्रधान है और सचिव के साथ मिलकर घोटाला किया गया। फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.