रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 2 -- जनपद के कई इलाकों में इन दिनों चक्रव्यूह का मंचन किया जा रहा है। तल्लानागपुर क्षेत्र के स्वांरी ग्वांस में पांडव नृत्य के दौरान भव्य चक्रव्यूह का मंचन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। चक्रव्यूह मंचन में सभी पात्रों ने बेहतर अभियन किया जबकि अभिमन्यु को कौरव सेना द्वारा छल से मारने का दृश्य सभी को भावुक कर गया। तल्लानागुर क्षेत्र के स्वांरी ग्वांस में चल रहे पांडव नृत्य के दौरान आयोजित चक्रव्यूह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने रिबन काटकर किया। चक्रव्यूह मंचन के महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य अर्जुन की अनुपस्थिति में पांडवों को पराजित करने के लिए चक्रव्यूह की रचना की गई। 16 वर्षीय वीर अभिमन्यु चक्रव्यूह में जाने की तैयारी की। पांडव सेना से अभिमन्यु एवं कौरव सेना बडे उत्साह...