नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- Cyclone Ditwah: चक्रवाती तूफान 'दित्वा' का कहर झेल रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तुरंत राहत सामग्री और ज़रूरी मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मदद भेजी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति बदलेगी, भारत और मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने शुक्रवार को 'चक्रवात दित्वा' से हुई भारी तबाही और कई लोगों की जान जाने के बाद श्रीलंका के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "चक्रवात दित्वा के कारण श्रीलंका के जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, आराम और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। अपने सबसे करीबी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.