जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले छह घंटे में यह तूफान लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा और मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसका असर झारखंड में दिखने लगा है, जहां कोल्हान समेत कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में दो दिन तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। 29 अक्तूबर को रांची, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान मंगलवार सुबह मछलीपत्तनम से 190 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाड़ा से 270 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.