जौनपुर, अप्रैल 22 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने भारत को बांग्लादेश से लेकर अफगानिस्तान तक एक सूत्र में पिरोते हुए खंड-खंड बिखरे भारत को अपने पराक्रम से अखंड भारत बनाया। सोमवार को सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित अच्छेलाल मौर्य के आवास पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनायी गई। मुख्य अतिथि डाक्टर राहुल मौर्या ने कहा कि वह भारत के सबसे शक्तिशाली सम्राटों में एक थे। उन्होंने अपने गुरु के मार्गदर्शन में महान मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। सभासद रितेश मौर्या ने भी संबोधित किया। ओम प्रकाश मौर्य, अच्छे लाल मौर्य, राकेश मौर्य, विशाल मौर्य, मानिकचंद, संतोष मौर्य,महेश चंद्र, सुनील मौर्य व आनंद मौर्य आदि ने कहा कि हमें अपने बच्चों को महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। चंद्रगुप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.