जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- जमशेदपुर। हावड़ा चक्रधरपुर एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को रद्द रहेगी। खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण यह आदेश हुआ है। जबकि टाटानगर से चाईबासा व राउरकेला की तीन जोड़ी मेमू ट्रेनों का परिचालन रविवार और सोमवार को रद्द करने का आदेश चक्रधरपुर मंडल से हुआ है। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर होकर चलने वाली झाड़ग्राम धनबाद में नई ट्रेन हटिया मेमू ट्रेन आसनसोल मेमू ट्रेन के साथ बक्सर एक्सप्रेस का परिचालन 5 अक्तूबर तक प्रभावित होगा। मालूम हो कि पूजा के दौरान रेलवे द्वारा ट्रेन रद्द करने से कोल्हान समेत विभिन्न राज्यों के हजारों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.