चक्रधरपुर, मार्च 24 -- चक्रधरपुर/बंदगांव, संवाददाता । चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पांच योजनाओं का शिलान्यास हुआ। जहां विधायक सुखराम उरांव ने इटिहासा हाई स्कूल से पंचायत भवन तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क 83 लाख रुपये की लागत से बनेगी। जबकि केरा पंचायत स्थित उड़िया मध्य विद्यालय में दो कमरे का भवन निर्माण कार्य का उन्होंने भूमि पूजन किया। दो कमरे का भवन एनआरईपी विभाग से लगभग 22 लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा। वहीं बंदगांव विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने तेंदा में 80 लाख रुपये से पीसीसी सड़क एवं कुरजुली में 98 लाख की लागत से अर्जुन छाल से औषधिये पदार्थ बनाने को प्रसंस्करण इकाई भवन का निर्माण तथा पीसीसी सड़क शामिल है। दोनों निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से किया जाएगा। वहीं चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद पंचायत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.