जमशेदपुर, सितम्बर 18 -- जमशेदपुर। रेलवे मेंस यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर 19 सितंबर शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी। इससे गुरुवार को टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के ब्रांच लाइन में बैठक हो रही है ताकि, मेंस यूनियन के मंडल व जोनल पदाधिकारी हर एक ब्रांच के प्रदर्शन में होकर रेलकर्मियों का मनोबल बढ़ाए। मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह और टाटानगर के ब्रांच अध्यक्ष एसएन शिव ने बताया कि, रेलवे में सीलिंग हटाकर बोनस की राशि बढ़ाने, आठवें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी करने, मजदूर विरोधी लेबर कोड को रद्द करने, पद सरेंडर बंद कर नई भर्ती शुरू कराने की मांग पर दक्षिण पूर्व जोन स्तर पर आंदोलन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.