चक्रधरपुर, दिसम्बर 27 -- चक्रधरपुर।सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश उत्साव शनिवार को चक्रधरपुर गुरुद्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वार में विशेष अरदास के साथ शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर चक्रधरपुर गुरुसिंह सभा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पिछले 48 घंटों से चल रहा अखंड पाठ का समापन हुआ। शब्द कीर्तन सुनने को काफी संख्या में सिख समुदाय की महिला एवं पुरुष गुरुद्वारा पहुंचे थे। गुरुद्वारा में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं दोपहर में गुरुद्वारा परिसर में भव्य लंगर का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने लंगर का आनंद उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.