चक्रधरपुर, सितम्बर 16 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सोमवार की अहले सुबह से चक्रधरपुर में भारी बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया। चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग के केनाल मोड़ के पास सड़क के बीचों-बीच घुटने भर पानी दिन भर बहता रहा। जबकि केनाल रोड के कई मोहल्ले की सड़कों में पानी भर गया। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा आने-जाने वाले राहगिरों को दिन भर परेशानियां हुई। वहीं फॉरेस्ट चेकनाका के पास से एनएच-75 ई के ऊपर से सुबह में पानी बहता रहा। जबकि महात्मा गांधी हाई स्कूल, सोंगरा वन प्रक्षेत्र कार्यालय, मारवाड़ी स्कूल तथा पोड़ाहाट स्टेडियम में घुटने भर पानी भरा रहा। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा वन विभाग के कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टोकलो रोड से हरिजन बस्ती जाने वाली सड़क में भी जल जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.