चक्रधरपुर, जनवरी 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा के केबिन के पास हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर अप लाइन को जोड़ने वाली ज्वाइंट लाइन में शनिवार सुबह करीब 7.40 बजे मालगाड़ी की दो बोगी बेपटरी हो गई। दुर्घटना के बाद ज्वाइंट लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हुआ। हालांकि इसका असर यात्री ट्रेनों के परिचालन पर नहीं पड़़ा। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7.40 बजे बंडामुंडा से एक्सचेंज यार्ड से मालगाड़ी झारसुगुड़ा एमसीएल कोल लोडिंग के लिए राउरकेला होते हुए जा रही थी। इसी दौरान किलो मीटर संख्या 408/11 ई पर केबिन के पास मालागड़ी का प्रेसर हैंगिंग सिस्टम गिर गया। इससे सौ मीटर तक ट्रेन घसीटते हुये आगे बढ़ी और दो बोगी बेपटरी हो गई। हादसे की सूचना पर बंडामुंडा एआरएम कार्यालय सहित चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में हड़कंप मच गया।बंडामुंडा एआ...