चक्रधरपुर, जनवरी 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव का सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग्य द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना हैं। ऐसे में मोहल्लेवासी अभी से ही नगर परिषद के वार्ड में विभिन्न समस्याओं को मुद्दा बनाकर अपने प्रत्याशियों के समक्ष रखेंगे। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 और 8 में सबसे बड़ी समस्या जल जमाव की हैं। बरसात के दिनों में दोनों वार्ड में कई जगहों पर जल जमाव होने से मोहल्लेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 में मारवाड़ी स्कूल के पीछे, मारवाड़ी स्कूल परिसर, हरिजन बस्ती, उसके पीछे बने नये मोहल्ला, केनाल रोड में पूरे बरसात भर जल जमाव जगह-जगह बनी रहती हैं। जबकि चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 टोकलो रोड से सती मंदिर,...