चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर ई रिक्शा संघ द्वारा गुरुवार को पोड़ाहाट स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें ईिरक्शा चालकों द्वारा अपने अपने ईिरक्शा पर तिरंगा लगा कर रैली निकाली गई। यह रैली पवन चौक होते हुये भारत भवन पहुंची, जहां से रेलवे कॉलोनी होते हुये आदिवासी मित्र मंडल पोटका में समाप्त हुई। जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली गई। तिरंगा संघ के अध्यक्ष मंगल सरदार, सचिव सावंत कुमार मुंडा, उपाध्यक्ष तुरी गागराई, विपिन मुखी, रौशन साह, मेघनाथ प्रधान, रोहन प्रधान, रिंकू महतो, राम बोदरा, राम तांती,बिरबल हेम्ब्रम सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.