चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के भालूलता-जराईकेला स्टेशन के बीच रेल पटरी के आसपास मंगलवार रात हाथियों का झुंड पहुंचने से हावड़ा-मुबंई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। हाथियों के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में रोक दिया गया। केवल यात्री ट्रेनों को नहीं, बल्कि इसके कारण मालवाहक ट्रेनों को भी लगभग डेढ़ से दो घंटे तक प्रभावित होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 2.50 बजे भालूलता और जराईकेला के बीच रेल पटरी के आसपास हाथियों के एक झुंड को विचरण करते हुए रेलकर्मियों ने देखा। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद रेल प्रशासन के निर्देश पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इसके कारण इस मार्ग से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस और ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.