मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड से गुजरने वाली गंडक नदी के जलस्तर में शुक्रवार को अचानक वृद्धि से चक्की सोहागपुर पंचायत के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क भंग हो गया है। सड़क पर करीब डेढ़ फीट पानी लगा है। यहां की करीब छह हजार की आबादी को सारण जिले के तरैया थाने के चंचलिया होकर करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ रहा है। हालांकि, शनिवार को नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है। मुखिया चंदन कुमार सहनी ने बताया कि सारण जिले के अमनौर थाने के परशुरामपुर होकर प्रखंड मुख्यालय जाने में 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, फिलहाल लोग 20 किमी अधिक दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चक्की सोहागपुर पंचायत गंडक नदी के दोनों बांधों के बीच बसी है। यहां के लोगों की आवाजाही के लिए ...