बक्सर, अप्रैल 7 -- चक्की। थाना क्षेत्र में सोमवार को चक्की सीओ द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। लेकिन, स्थानीय लोगों की भागीदारी कम रही। सप्ताह के शनिवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार छुट्टी के चलते इस बार सोमवार को लगाया गया। बावजूद, लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। सीओ के कर्मचारी ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। लेकिन, जनता दरबार में एक-दो लोग ही पहुंचे। चक्की थानाध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...