मिर्जापुर, फरवरी 3 -- चुनार। क्षेत्र के कुशहां मोड़ पर हादसे में युवक की मौत के बाद चक्काजाम, तोड़फोड़ और पुलिस से अभद्रता करने वाले पंद्रह लोगों पर मंगलवार मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दस नामजद हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कुशहां मोड़ पर रविवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुशहां मोड़ के पास सड़क जाम कर दिए थे। जाम के दौरान ट्रक में तोड़फोड़ और पुलिस, राहगीरों से अभद्रता करने का आरोप है। आरोप हैकि आस पास के दुकानों में भी तोड़फोड़ किए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े ट्रक में त्आग लगाने का भी प्रयास किए थे। चुनार कोतवाल विजय शंकर ने बताया कि चक्काजाम, तोड़फोड़ और अभद्रता करने वाले दस नामजद समेत पंद्रह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.