मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चक्कर रोड में शनिवार की दोपहर इंटर के छात्र अनिकेत कुमार के हाथों से मोबाइल छीन लिया गया। पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाश घटना को अंजाम देते भाग निकला। पीड़ित छात्र पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी का रहने वाला है। वह पैदल रामदयालु स्थित सेंटर देखने जा रहा था। घटना की शिकायत लेकर पीड़ित छात्र सदर थाने पर पहुंचा। हालांकि मामला चक्कर रोड में होने कारण उसे काजी मोहम्मदपुर थाने पर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...