सीतामढ़ी, मई 11 -- बोखड़ा। प्रखंड क्षेत्र के चकौती पंचायत में शनिवार को आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड-14 में अशोक मिश्रा के घर में आग लग गयी। आग की लपटे काफी तेज थी। अगलगी में घर सहित चार लाख की संपति जल कर राख हो गई। वहीं, गृहस्वामी द्वारा हल्ला किया जाने पर पहुंचे स्थानीय लोग बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग की लपेटे तेज होने के कारण घर में रखा सामान, अनाज, बर्तन, गहना नकद सहित दैनिक जीवन में उपयोग करने वाले सभी सामान जल कर राख हो गए। इस बाबत मुखिया अशोक कुमार ने इसकी जानकारी सीओ बागिशा प्रियदर्शी को दूरभाष पर दिए। इसके बाद अधिकारी ने अपने कर्मी से घटनास्थल की जांच कराकर सरकारी नियमानुसार सहायता देने की बात कही गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान...