कन्नौज, दिसम्बर 12 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के चकोर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होने से यहां फिलहाल एक महीने तक आवागमन प्रभावित रहेगा। यहां कई दशक से चली आ रही जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए नगर पालिका ने 80 लाख रुपये की लागत से कार्य योजना बनाई है। इस मार्ग पर ह्णयुम पाइप डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। चकोर मार्ग पर जरा सी बरसात होते ही जल भराव की समस्या खड़ी हो जाती थी। बरसात के समय यहां घुटनों तक पानी भर जाता था। यहां तक कि कई घरों तक अंदर तक पानी घुस जाता था। यहां बरसात में हालात बद से बदतर हो जाते थे। दशकों पुरानी इस समस्या से यहां के लोग परेशान हो गए थे। नगर पालिका प्रशासन ने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्य योजना बनाई है। नगर पालिका ईओ अनिल कुमार ने बताया कि 80 लाख रुपए की लागत से बनी कार्य योजना के त...