अररिया, जनवरी 29 -- बथनाहा, एक संवाददाता एसएसबी 56वीं वाहिनी की ओर से सीमा चौकी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र चकोड़वा में सीमावर्ती क्षेत्र की बेरोजगार महिलाओं के लिए 30 दिवसीय नि:शुल्क ब्यूटीशियन कोर्स शुरू हुआ। यह कोर्स रामा फाउंडेशन बीरपुर की ओर से चकोड़वा गांव में ही चलाया जाएगा, ताकि सीमावर्ती महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स पूरा कर सके । मौके पर उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को शुभारंभ करने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। कार्यक्रम में रामा फाउंडेशन बीरपुर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.