औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- आयुष्मान भारत जिला क्रियान्वयन इकाई के सहयोग से पथ प्रदर्शक स्वयंसेवी संस्था द्वारा कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत के चकुआ गांव में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चकुआ, दशवत बिगहा, चिड़ियाटांड़ और कुरुगाईन से कुल 70 लाभुक पहुंचे, जिनमें 28 बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड और 32 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाकर सभी को मौके पर उपलब्ध कराया गया। शिविर में उपस्थित लाभुकों को आयुष्मान भारत योजना के उद्देश्य, स्वास्थ्य बीमा के लाभ और कार्ड का उपयोग करने के तरीके के बारे में जागरूक किया गया। जिला क्रियान्वयन इकाई के आईटी प्रबंधक सह प्रभारी डीपीसी रंजीत कुमार ने बताया कि योजना के तहत सभी राशनकार्डधारी लाभुक प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ देश के किसी भी पंजीकृत अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.