चंदौली, मार्च 28 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने होने पर ब्लाक परिसर में गुरुवार को उत्कर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने सबका साथ सबका विकास का नारा दोहराते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस दौरान चकिया में 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं लाभार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के बदौलत आठ वर्ष प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। इस मौके पर नव नियुक्त 49 आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पांच दिव्यांग लाभार्थियों को आवास योजना से लाभान्वित करते हुए उन्हें स्वीकृति पत्र दिए। इसके साथ ही 22 विकास परियोजना का शिलान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.