मोतिहारी, सितम्बर 2 -- चकिया, एक संवाददाता। पिपरा विधानसभा भाजपा महिला मोर्चा ने चकिया में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। सभा को स्थानीय विधायक श्यामबाबू यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव व राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री के अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। बिहार में मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महागठबंधन की यह कुंठित मानसिकता उनकी हताशा को दर्शाती है। इसका जवाब उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। इसका हमलोग कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी की मां का अपमान पूरे देश की माताओं का अपमान है। अगर राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगनी चाहिए। महागठबंधन का संस्कार कैसा है यह देश ने देखा है । जो मातृशक्ति का सम्मान नहीं करते हैं देश की माता बहनों और बिहार की माता बहन की सुरक्षा की क्...