मोतिहारी, जुलाई 21 -- चकिया। नगर परिषद क्षेत्र में बड़ी गाड़ी के कारण लग रहे महाजाम से लोग परेशान हैं। शहर की अन्य समस्याओं से भी बड़ी समस्या जाम लगने का है। जाम लगने पर बाइक से जाम को पार तो दूर की बात है, कोई भी व्यक्ति पैदल भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहा है। दो पहिया, चार पहिया वाहनों सहित ट्रकों, बसों का आवागमन होने से हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। दिन में भारी वाहनों के लिए नो इन्ट्री का कोई नियम नहीं है। लोगो का कहना है की जब तक नो इन्ट्री का नियम सख्ती के साथ नहीं लगेगा, तबतक लोग नियम का पालन नहीं करेंगे। तब ही जाकर इस समस्या का निदान संभव होगा। चकिया नगर परिषद क्षेत्र में सभी लोग नो इन्ट्री की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...