चंदौली, जनवरी 6 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन चकिया के नये सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को बार सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच अधिवक्ताओं ने मतदान किए। मतदान में अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार सिंह और महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सरदार जंग बहादुर सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के 244 मतों में 239 मत पोल हुए थे। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। जिसमें बृजेश कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम नारायण सिंह को 33 मतों से पराजित कर दिया। बृजेश कुमार सिंह को 123 और श्याम नारायण सिंह को 90 मत मिले थे। जबकि शिवपूजन सिंह को 26 मत मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा महामंत्री पद पर नामांकन करने वाले 2 प्रत्याशियों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.