हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कालाढूंगी थाना क्षेत्र में रविवार रात घर की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद सोने के लिए छत में गया था। रात को अंधेरे में छत से नीचे गिर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मूलरूप से अमृतसर पंजाब निवासी 26 वर्षीय रोशनप्रीत पुत्र दिनेश मिरन फरीदाबाद में रह रहा था। मृतक के साथी ठेकेदार बिहार निवासी श्यामू कुमार ने बताया कि कालाढूंगी के चकलुवा गांव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार की सुबह ही वह फरीदाबाद से रोशनप्रीत व एक अन्य युवक के साथ चकलुवा आए थे। रात को नॉनवेज खाने के बाद गर्मी से बचने को वह घर की छत पर सोने चले गए। सुबह देखा तो रोशनप्रीत छत में नहीं था। तलाश करने पर वह छत से नीचे बेसुध मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.