बदायूं, दिसम्बर 31 -- कछला। मथुरा-बरेली के बीच निर्माणाधीन हाईवे पर कछला नगर से मुरावन नगला के बीच चकरोड के निकास को लेकर लोगों ने हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुरावन नगला के ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे के चलते उनके गांव को जाने वाला चकरोड बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को अपने खेतों व घरों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चकरोड खोलने की मांग की। निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन कंपनी के एरिया मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि चकरोड को बंद नहीं किया जायेगा। चकरोड के दोनों ओर ढलान नुमा रास्ता हाइवे की तरफ से छोड़ा जायेगा। परन्तु मैनेजर की बात पर विश्वास न करते हुये सभी ने एडीएम एवं एनएचएआई के जनपद मुख्यालय स्थित कार्यालय पर चकरोड खोलने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.