मैनपुरी, मई 31 -- चकरोड के निर्माण के विवाद को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि तथा दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग इस मारपीट में घायल हो गए। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामला कोर्ट में होने के बावजूद निर्माण शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत मुगलपुर के प्रतिनिधि और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 31 मई की सुबह 6:30 बजे ग्राम नगला धनसिंह में चकमार्ग पर मिट्टी डलवाई जा रही थी। उसी समय उसका भाई अनुराग भी वहां पहुंच गया। वहां मौजूद मोनू पुत्र प्रेमबाबू दुबे, आमोद पुत्र हरीशंकर, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.