अमरोहा, फरवरी 15 -- चकरोड के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कटाई निवासी आस मोहम्मद व उसके भाई मोहम्मद फराज के बीच खेत की चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले दोनों भाईयों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच घर आकर फिर से विवाद हो गया। गाली-गलौज होने पर विवाद बढ़ गया। मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। इसी बीच भीड़ में शामिल किसी शख्स ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में महिलाएं ...