कौशाम्बी, फरवरी 2 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कौशाम्बी के फैजुल्लापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने रविवार को डायट मैदान में डिप्टी सीएम से शिकायत किया। आरोप लगाया कि पैमाइश के दौरान सहमति जताने के बाद भी गांव का एक व्यक्ति चकरोड निर्माण में अड़ंगा डाल रहा है। इससे विकास कार्य बाधित हो रहा है। डिप्टी सीएम को दिये गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि गांव का सूर्यभान सिंह दबंग व्यक्ति है और चकरोड निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम करने वाले मजदूरों को भगा देता है। यह भी बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा कई बार सीमांकन सत्यापन एवं नामजोख की कार्रवाई की जा चुका है। पैमाइश के दौरान आरोपी का निजी नलकूप भी खलिहान की भूमि में पाया गया है। मजदूरों को आये दिन धमकाने से कोई भी काम करने को तैयार नहीं हो रहा है। शिकायत को ग...