मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के चारों तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने फरियारियों की समस्याओ का समाधान किए। वहीं लालगंज तहसील में डीएम प्रियंका निरंजन ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस पर 506 मामले आए। इनमें 34 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मण्डलायुक्त के समक्ष 190 प्रार्थना पत्र आए। उन्होंने 11 का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के लिए दे दिए। मण्डलायुक्त ने राजस्व व पुलिस की दस संयुक्त टीम गठित कर मामलों का शाम तक निस्तारण कर अवगत कराने का निर्देश दिए। लालगंज संवाद के मुताबिक डीएम प्रियंका निरंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेने बर्मा एवं सीडीओ विशाल कुमार के समक्ष 175 प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.