विकासनगर, मार्च 16 -- रविवार दोपहर को चकराता में एक बार फिर मौसम बदला और जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई और लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। चकराता में रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर तक हुई बारिश के बाद खुले मौसम से रविवार सुबह से ही चकराता में धूप खिली थी, लेकिन दोपहर दो बजे बदले मौसम के बाद आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर साढ़े तीन बजे से जोरदार बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बीच बीच मे कई बार ओलावृष्टि भी हुई। लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी भी बढ़ गई। चकराता आए पर्यटक भी बारिश के बाद होटल के कमरों में दुबक गए। स्थानीय लोग मोटे कपड़े, जैकेट, मफलर पहने नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.