विकासनगर, मार्च 15 -- चकराता ब्लॉक के बुधेर मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। शनिवार तड़के ग्राम सभा लोहारी के लेवरा गांव से चार लोग कार में सवार होकर बुधेर बंगले की ओर किसी काम से जा रहे थे। तभी अचानक बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग नौ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घायलों को खाई से रेस्क्यू किया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य घायलों को एंबुलेंस से चकराता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.