विकासनगर, मार्च 27 -- राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूणी-चकराता मार्ग पर डाले जा रहे रोड कटिंग के मलबे को लेकर लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। आपके अपने हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने गुरुवार के अंक में 'चकराता हाईवे पर सड़क का मलबा आने से परेशानी शीर्षक के साथ इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद हरकत में आए लोक निर्माण विभाग ने हाईवे पर पड़े मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग इन दिनों रोहटा खड्ड से हिवाई-सुई मोटर मार्ग का निर्माण कर रहा है। तीन किमी लंबे से इस निर्माणाधीन मार्ग के मलबे को डंप करने के लिए डंपिंग जोन बनाया गया है। लेकिन निर्माणदाई संस्था मार्ग से निकलने वाले मलबे को नीचे गिरा रही है। जबकि इसके नीचे से चकराता-त्यूणी मार्ग गुजरता है। डंपिंग जोन के लिए बजट आवंटित होने के बावजूद निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.