विकासनगर, अप्रैल 17 -- बुधवार रात को आंधी और तूफान से चकराता क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है, जिसमें सेब के बागवान बुरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। तेज हवा से पॉलीहाउस और सेब के पेड़ों पर लगाई गई जालियां उड़ाकर ले गई। सेब बागवान शमशेर सिंह, बृजेश जोशी, आशीष शर्मा का कहना है कि एप्पल मिशन द्वारा स्थापित सेब बगीचे का कार्य फरवरी माह में ही पूर्ण किया गया है। इसके निरीक्षण की सूचना सचल अधिकारी को एक माह पूर्व दी गई थी, लेकिन वह समय से बागबानों द्वारा तैयार किए गए बगीचों को देखने नहीं आए। अब बागवानों के सामने यह समस्या उत्पन्न हो गई है। बागवानों का कहना है कि उद्यान विभाग के माध्यम से जो लाभ दिया जाता है वह लाभ समय से तभी मिलेगा जब सक्षम अधिकारी बगीचों में हुए कार्य की रिपोर्ट शासन तक पहुंचाएंगे। रिपोर्ट लगाने में देरी हुई और दुर्भाग्य से भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.