रुद्रपुर, फरवरी 27 -- खटीमा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने खटीमा के चकरपुर और नौसर मंडल में पूर्व में मंडल अध्यक्ष रहे कार्यकर्ताओं को ही रिपीट किया है। वहीं नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में झनकट मंडल और कंजाबाग मंडल में पुराने कार्यकर्ताओं को मौका मिला है। खटीमा विधानसभा के दोनों मंडलों को लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का लाभ मिला है। इस बार भी चकरपुर मंडल से विक्रम भाट और नौसर मंडल से शोभनाथ मौर्य को अध्यक्ष घोषित किया गया है। भाजपा जिला चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा ने प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास की संस्तुति पर दोनों अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके अलावा इस बार नानकमत्ता विधानसभा में झनकट मंडल के अलावा कंजाबाग मंडल को बढ़ाया गया है। इसमें झनकट मंडल में पुराने भाजपा कार्यकर्ता बलदेव सिंह और कंजाबाग मंडल से पूर्व सभासद महेश राणा को मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.