रुद्रपुर, जून 16 -- चकरपुर में वन क्षेत्र से सटे लाइन पार गांव में टस्कर हाथी ने ग्रामीण के आंगन में जमकर उत्पात मचाया। परिजनों व ग्रामीणों ने शोर मचाकर बमुश्किल टस्कर हाथी को भगाया। घर के आंगन में टस्कर के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार देर रात चकरपुर के वन सीमा क्षेत्र से सटे लाइन पार गांव में हजारी चंद के आंगन में एक टस्कर हाथी आ गया। टस्कर ने आते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उसने गोबर गैस पाइप, आम व केले के पेड़ व फलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेड़ों के टूटने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो टस्कर को देख उनके होश उड़ गए। आंगन में जंगली टस्कर हाथी के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि झुण्ड से अलग होने के बाद टस्कर हाथी काफी खतरनाक हो जाता है। आबादी क्षेत्र में लोगों पर हमला कर वह जनहानि भी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.