मुरादाबाद, जनवरी 12 -- चकमार्ग को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुद्धनगर निवासी अमलेश पत्नी करन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि तीन जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खेत पर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी खेत के जसवीर सिंह और सतवीर सिंह पुत्र विक्रम सिंह, सुरेश पुत्र गंगाराम और सन्तरा पत्नी जसवीर सरकारी चकमार्ग को काटकर यूकेलिप्टिस के पेड़ लगा रहे थे। पीड़िता की ओर से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन चार जनवरी को इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने रास्ते में फिर से गाली-गलौच की और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान आरोपी सुरेश के ...