चंदौली, दिसम्बर 12 -- चंदौली। संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें चकबन्दी कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारियों को पारदर्शिता तरीके से चकबंदी कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित वादों का निस्तारण शीघ्र करने और शेष वादों को चकबंदी अधिकारी के यहां उल्लेख करने की नसीहत दी। डीएम ने चकबंदी अधिकारियों के यहां वाद अधिक होने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए नाराजगी प्रकट किया। साथ ही मानक के अनुसार वादों का निस्तारण करते हुए लंबित ग्रामों का धारा-10 निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने की हिदायत दी। इस अवसर पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने अवगत कराया कि चक निर्माण के स्तर पर कुल 11 ग्राम लम्बित हैं। उनका कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जायेगा। वर्तमान वित्तीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.