अमरोहा, जनवरी 8 -- रिश्वत लेने के बाद भी एक जगह चक न बनाने तथा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने आदि आरोप में चकबंदी विभाग के नायब तहसीलदार व उनके पेशकार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्रवाई अदालत के आदेश पर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। तहसील क्षेत्र के गांव जयतौली एतमाली निवासी चंद्रपाल पुत्र नत्थू सिंह का कहना है कि उसके गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी नायब तहसीलदार व पेशकार ने जमीनों का एक चक बनवाने के लिए उससे तीन लाख की रिश्वत मांगी। जेवर, भैंस व फसल बिक्री आदि बेचने से प्राप्त ढाई लाख रुपये उसने दो किश्तों में बीते साल पांच व नौ अप्रैल को उक्त आरोपियों को दे दिए। इसके बाद उसने जमीन नापने के लिए कहा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपियों ने कहा कि उन्होंने दूसरे व्यक्ति से ज्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.