भभुआ, मार्च 8 -- जिस स्थल पर नाले के ढक्कन टूटे हैं, वहां के नाला में जमा है कचरा नाले में कचरा के प्रवेश करने से हो रहा है जाम, नहीं निकल रहा गंदा पानी (पटना का टास्क) भभुआ, एक प्रतिनिधि। शहर के कचहरी रोड से चकबंदी पथ की तरफ जाने वाली सड़क के पश्चिम की ओर नगर परिषद द्वारा मुख्य नाले का निर्माण कराया गया है। यह मुख्य नाला राजेंद्र सरोवर बाईपास से होकर कैमूर स्तंभ के पास कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले नाले में मिलता है। इसका पानी बस पड़ाव के नाले से होते हुए कुकुरनहिया नहर में गिरता है। लेकिन स्थिति यह है कि यह नाला चकबंदी रोड में जाम है, जिससे इसका पानी कैमूर स्तंभ के पास मुख्य नाले में नहीं पहुंच रहा है। चकबंदी रोड में दो जगह पर नाले का ढक्कन टूटा है। जिस स्थल पर ढक्कन टूटा है, उस स्थल पर नाले में काफी कचरा भरा दिख रहा है। इस कारण नाले का पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.