सहारनपुर, फरवरी 18 -- जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें ग्राम मुजफ्फरपुर और ग्राम कुलसठ में शिथिल प्रगति पाए जाने पर संबंधित चकबंदीकर्ता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं चन्दनाकोली अह., मिर्जापुर मजरा रणखण्डी, खेडी मु., पुंडैन, टोडरपुर और सुखेडी में लक्ष्य के अनुरूप कार्य होने पर संतोष जताया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में लगभग 50 वर्ष पुराने ग्राम शेखपुरा कदीम, कुड़ी तथा जानपुर उर्फ माजरी का धारा-52 प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिनमें से दो ग्रामों में धारा-52 का प्रकाशन होकर चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। साथ ही ग्राम भूखड़ी, शेखुपुर मुजाहिदपुर मु., देवबंद, चक भगवतीदास, चकरामबाड़ी और डालामाजरा में भी इसी वित्तीय वर्ष में धारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.