संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चकबंदी प्रक्रिया के तहत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल के माध्यम से किसानों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही प्राप्त सुझावों व समस्याओं का संकलन कर शासन को फीडबैक भेजा जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धनघटा तहसील अंतर्गत 23 फरवरी को दुघरा एवं खैरा गांव में तथा 26 फरवरी को नटवावर गांव में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। चौपाल में चकबंदी अधिकारी एस. मोहम्मद, चकबंदी अधिकारी अवधेश प्रसाद एवं संबंधित क्षेत्र के लेखपाल प्रभात उपस्थित रहकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे। अधिकारियों द्वारा खातेदारी विवाद, रास्ता, नाप-जोख, आवंटन सहित अन्य चकबंदी संबंधी आ...